Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री

इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक मौजूद है।

27 Sep 2025

भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री

झारसुगुड़ा (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक मौजूद है।

प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल टावरों को आज राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। यह बीएसएनएल का नया अवतार है और दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक गर्व का क्षण है कि जब दुनिया भर में 2जी, 3जी और 4जी तकनीक का विकास हो रहा था, तब देश पीछे रह गया था। उस समय हमने दूरसंचार क्षेत्र में भ्रष्टाचार और घोटालों के किस्से देखे थे लेकिन अब भारत ने संकल्प लिया और स्वदेशी तकनीक विकसित कर ली। आज यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर से लेकर जहाज निर्माण तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि देश में जहाज निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया गया है। जहाज निर्माण से देश को व्यापार, तकनीकी और सुरक्षा—सभी क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी और संकट के समय आयात-निर्यात बाधित नहीं होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा अब डबल इंजन सरकार की गति से प्रगति कर रहा है। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों के दौरान जनता ने विकसित ओडिशा का संकल्प लिया था, और अब राज्य तेज़ी से उस दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने झारसुगुड़ा से विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह दशक ओडिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रकृति ने इस राज्य को अनेक उपहार दिए हैं। यहां के लोगों की मेहनत और प्रतिभा राज्य को समृद्धि की ओर ले जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। योजना का उद्देश्य विधवाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और आपदाओं से प्रभावित परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को घरेलू बजट चलाने में बड़ी राहत मिली है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसान को पहले ट्रैक्टर खरीदने पर 70 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब जीएसटी सुधार के बाद 40 हजार रुपये की सीधी बचत होगी। इसी प्रकार अन्य कृषि उपकरणों पर भी किसानों को राहत मिली है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले आमदनी पर टैक्स का बोझ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता था। कांग्रेस के समय दो लाख रुपये की वार्षिक आय पर टैक्स देना पड़ता था। आज 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह गरीब और मध्यमवर्ग की बड़ी राहत है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी। उनकी सरकारें गरीबों की जेब काटकर अपनी तिजोरी भरने में लगी रहती थीं। आज भी जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां यही हाल है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम किए थे, तब कांग्रेस शासित राज्यों ने अलग से टैक्स लगाकर जनता को उसका फायदा नहीं मिलने दिया। इसी तरह सीमेंट की कीमतें घटाने पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना टैक्स लगा दिया। उन्होंने कहा, “जो फायदा भारत सरकार जनता को देना चाहती है, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बन जाती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को गालियां देने की आदत पड़ चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार जनता की सेवा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करती रहेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को जागरूक रहना होगा, क्योंकि कांग्रेस और उसके सहयोगी अभी भी लूट की राजनीति से बाज नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ओडिशा और देश के लोग भाजपा सरकार के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ब्रह्मपुर से सूरत के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सूरत से ओडिशा का जुड़ाव विशेष महत्व रखता है, क्योंकि गुजरात में विशेषकर सूरत में सबसे बड़ा ओड़िया समुदाय बसता है। इस नई रेल सेवा से वहां रह रहे लाखों ओड़िया परिवारों को सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा की कला और संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा का प्रेम और लगाव संस्कृति के प्रति विश्व प्रसिद्ध है। यह राज्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व में उन्हें मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आने और जनता का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जनता को नमन करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स
इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News